Kabaddi Rules in Hindi || कबड्डी के नियम हिंदी में

कबड्डी एक लोकप्रिय और रोमांचक खेल है। जिसे भारत के प्रत्येक गांव के बुजुर्ग से युवा तक कहीं न कहीं इस खेल को खेला होगा। यह खेल ताकत, स्फूर्ति, रणनीति और बेहतरीन टीमवर्क का जीता-जागता उदाहरण है। कबड्डी को गांव से लेकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पुरे जोश के साथ खेला जाता हैं।

इस खेल को सीखने के लिए कबड्डी के नियम को जानना आवश्यक है। हलाकि इसके नियम को खिलाडी एक दूसरे से मुखाग्र रूप से सुन-सुन कर सीख लेते हैं, किन्तु इनके कुछ महीन नियम है, जिसे अपनी जानकारी में रखना बहुत जरुरी हैं।

इस लेख (Kabaddi Rules in Hindi) में हम कबड्डी के सभी महत्वपूर्ण नियम हिंदी में समझेंगे।

Ruls in Kabaddi Thumbnail Image Powered by Cg Kabaddi Adda

कबड्डी क्या है?

कबड्डी दो टीमों के बीच खेला जाने वाला खेल है। जिसमे दोनों तरफ 7-7 खिलाड़ी होते है, जिसमे पहले टीम के खिलाड़ी अपने एक खिलाडी (जिसे रेडर कहा जाता है) को, सामने वाले टीम के पाले में भेज दिया जाता है, रेडर को विरोधी टीम के किसी एक खिलाडी या बोनस लाइन को छूना होता है, और छूकर सुरक्षित वापस आना पड़ता हैं, तब सम्बंधित खिलाड़ी को 1 अंक प्राप्त होता हैं। अगर रेडर किसी कारण वश रोक लिया जाता हैं तो विरोधी टीम को अंक प्राप्त होता हैं।

कबड्डी में कितने खिलाड़ी होते हैं?

  • प्रत्येक टीम में 10-12 खिलाड़ी होते हैं।
  • इनमें से 7 खिलाड़ियों को प्रथम 7 में जगह दी जाती है।
  • बाकि बचे 5 खिलाड़ियों को रिजर्व के रूप में रखा जाता है। जिसे उसके Skills के आवश्यकता अनुसार विकल्प (Subtitude) के रूप में उतारा जाता हैं।

कबड्डी मैच की समय

  • गांव की कबड्डी प्रतियोगिताओं में 7-7 या 10-10 मिनट का रखा जाता है। फाइनल में इसे बढाकर 15-15 मिनट का कर दिया जाता हैं।
  • राष्ट्रिय, अंतर्राष्ट्रीय एवं प्रो कबड्डी प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग का समय अवधि – 40 मिनट का होता हैं।
  • महिला एवं जूनियर वर्ग की समय अवधि – 30 मिनट का होता हैं।
  • बीच-बीच में 2 या 5 मिनट का हाफ टाइम का रेस्ट दिया जाता हैं।

कबड्डी कोर्ट का आकार | Kabaddi Court Size

पुरुष वर्ग :-

  • लम्बाई : 13 मीटर
  • चौड़ाई : 10 मीटर
Male Kabaddi Court or Boy's Kabaddi Court image and all kabaddi court information knowledge

महिला वर्ग :-

  • लम्बाई : 12 मीटर
  • चौड़ाई : 8 मीटर
female Kabaddi Court or Girl's Kabaddi Court image and all Girl's kabaddi court information knowledge

रेड के नियम | Rules of the Raid

  • रेडर को निर्धारित समय के अंदर वापस लौटना होगा। जिसका समय 30 सेकंड का होता हैं।
  • रेडर द्वारा विरोधी खिलाड़ी को छूकर वापस आने पर अंक मिलता हैं।
  • यदि रेडर पकड़ा जाता है तो विरोधी टीम को अंक मिलता है।
  • रेडर को एक एडवांटेज मिलता हैं, बोनस लाइन का। जिसमे विरोधी टीम के किसी भी खिलाड़ी को बिना छुए अगर रेडर बोनस लाइन को छूकर वापस आता है तो एक अंक मिलता हैं।

बोनस लाइन का नियम | Rules of Bonus

यदि रेडर, विरोधी टीम के खेमे में जाकर बोनस लाइन को छूकर वापस आता है तो उसे एक अंक प्राप्त होता है। किन्तु उस खेमे में 6 या 7 खिलाडी मौजूद होना चाहिए। साथ ही बोनस लाइन को छूने के लिए रेडर को अपने एक पैर हवा में रखना होता है और दूसरी पैर को बोनस लाइन के पार ले जाना पड़ता हैं।

सुपर टैकल क्या होता है? | What is Super Tackle

यदि किसी के पाले में 3 या उससे कम खिलाड़ी (1, 2, या 3) बचे हो और वे रेडर को अपने पाले में पकड़ने में कामयाब हो जाता है तो उसे सुपर टैकल (Super Tackle) कहा जाता हैं। इस स्थिति में उन्हें 2 अंक प्राप्त होते हैं।

सुपर रेड क्या होता है? | What is Super Raid

जब कोई रेडर विरोधी टीम के पाले में जाता है, तो वहां से वह 3 अंक प्राप्त कर लेता हैं, तो उसे सुपर रेड कहा जाता हैं। चाहे वह अंक बोनस के साथ ही क्यों न प्राप्त हो।

डू ऑर डाई रेड क्या होता है? | What is Do or Die Raid

जब किसी टीम के रेडर दो बार, लगातार बिना किसी अंक के वापस आ जाता हैं, उसके बाद आने वाली रेड को “डू ऑर डाई रेड” कहा जाता हैं।

इस रेड में रेडर को किसी भी हालात में एक या उससे अधिक अंक प्राप्त करना होता है, अगर वह रेडर अंक प्राप्त किये बिना ही वापस आ जाता है तो रेडर को बाहर कर दिया जाता है।

ऑल आउट क्या होता है? | What is All Out?

जब किसी टीम अपने विरोधी टीम के सभी खिलाड़ियों को बाहर कर देता हैं, जिसे कबड्डी की दुनिया में All Out कहा जाता हैं। ऑल ऑउट होने पर, ऑल आउट करने वाले टीम को 2 अतिरिक्त अंक मिलता हैं।
उसके बाद सभी खिलाड़ी पुनः जीवित हो जाते हैं, और मैदान में खेल पुनः शुरू हो जाता हैं।

खिलाड़ी कब आउट होता है? | When is a player declared out in Kabaddi?

खिलाड़ी बहुत सारे परिस्थितियों में मैदान से बाहर हो जाते है, जो नीचे लिखे हैं-

  • विरोधी खिलाड़ी द्वारा पकड़े जाने पर।
  • सीमा रेखा या आउट लाइन से बाहर जाने पर।
  • नियमों का उलंघन करने पर।

कबड्डी में अंक कैसे मिलते हैं? | How are points scored in Kabaddi?

कबड्डी में अंक निम्न परिस्थियों में मिलता है-

CategoryPoint’s
Touch Point’s01
Tackle Point’s01
Bonus Point’s01
Super Tackle Point’s02
All Out Point’s02

खिलाड़ी मैदान में कब वापस आता हैं? | When does the player return to the kabaddi court?

जब कोई टीम किसी खिलाड़ी को पकड़ लेता है या रेडर द्वारा विरोधी टीम के खिलाड़ी को छू कर वापस आता है तो बाहर गए खिलाड़ी वापस आता हैं।

रेडर द्वारा जितने भी खिलाड़ी छू कर वापस आएगा, उतना ही खिलाड़ी पुनः जीवित होते है, बोनस पॉइंट में कोई भी खिलाड़ी जीवित नहीं होता है।

खिलाड़ी जिस क्रम में बाहर गए होते है उसी क्रम में वह जीवित होते हैं।

कबड्डी में फ़ाउल कब होता है? | Foul in Kabaddi

निम्न गलतियों पर फ़ाउल होने की सम्भवना बनी रहती हैं –

  • जर्सी खींचना (Pulling the jersey)
  • बाल पकड़ना (Grabbing hair)
  • गर्दन पकड़ना (Grabbing the neck)
  • खतरनाक टैकल (Dangerous tackle or Baned Tackle)
  • रेफरी से बहस करना (Arguing with the referee)

रेफरी के मुख्य कार्य | Refree’s Work in Kabaddi

  • मैच प्रारम्भ कराना
  • अंक देना
  • फ़ाउल घोषित करना
  • खिलाड़ी को क्रम वार बिठाना
  • समय नियंत्रित करना
  • मैच के नियम लागू कराना

कबड्डी खेलने के लाभ | Benefits of Playing Kabaddi

  • शरीर मजबूत होता है।
  • स्टैमिना बढ़ता हैं।
  • आत्मविश्वास बढ़ता हैं।
  • टीमवर्क सिखने को मिलता हैं।
  • अनुशासन सिखाता है।
  • प्रोफेशन करियर या सरकारी खेल कोटा में लाभ मिल सकता है।

Kabaddi में Green Card, Yellow Card और Red Card के नियम

इन तीनों कार्डों का उपयोग खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को अनुशासित रखने के लिए किया जाता है। ये कार्ड रेफरी द्वारा नियमों के उलंघन करने पर खिलाडियों को दी जाती हैं। इसके नियम कुछ इस प्रकार है –

Green Card : हरा कार्ड

हरा कार्ड तब दिखाया जाता है जब खिलाड़ी या टीम अधिकारी पहली बार कोई हल्की अनुशासनहीनता या गलती करता है। इसका मतलब अस्थायी चेतावनी (Official Warning) होती हैं। इसमें केवल चेतावनी दी जाती है, इसमें किसी भी तरह का अंक नहीं काटा जाता है, साथ ही इसमें खिलाड़ी खेलते रहता है।

मुख्यतः ग्रीन कार्ड दिखाए जाने का कारण –

  • रेफरी के दिशा निर्देशों का पालन न करना
  • मैच शुरू करने में बिना किसी बात के देरी करना
  • किसी चीज का जबरदस्ती बहस या विरोध करना
  • बार-बार छोटी तकनिकी गलतियां करना
Yellow Card : पीला कार्ड

जब कोई खिलाडी बार-बार नियम तोड़ता है या अनुशासन में नहीं रहता या अनुशासन पूर्वक व्यवहार नहीं करता है, तब पीला कार्ड (Yellow Card) दिखाया जाता है। इसका मतलब अस्थायी निलंबन (Temporary Suspension) होता है।
इसमें खिलाड़ी को 2 मिनट के लिए मैदान से बाहर कर दिया जाता हैं, जिससे खिलाड़ी अपने साथियों के साथ खेल नहीं सकता है, किन्तु खेल जारी रहता है।

मुख्यतः येलो कार्ड दिखाए जाने का कारण –

  • रेफरी से लगातार बहस करते रहना
  • जानबूझकर समय बर्बाद करना
  • विरोधी खेमे के खिलाडियों के साथ अभद्र व्यवहार करना
  • ग्रीन कार्ड दिखाए जाने के बाद भी वही गलती दोहराना
  • गन्दा इशारा करना
Red Card : लाल कार्ड

रेड कार्ड कबड्डी की दुनिया में सबसे गंभीर अनुशासनात्मक कार्यवाही है। यह कार्ड बहुत ही कम लोगो को दिया जाता है, या रेयर परिस्थिति में दिया जाता हैं। इसका मतलब मैच से निष्कासन (Disqualification) है।

इसमें खिलाड़ी को तुरंत बाहर का रास्ता दिखया जाता है, वह उस मैच में दुबारा नहीं खेल सकता है। साथ ही कई मामलों में कई प्रतियोगिताओं में भी Disqualifi रहता है, यदि आयोजन समिति या आसपास के कबड्डी समिति निर्णय ले।

मुख्यतः रेड कार्ड दिखाए जाने का कारण –

  • रेफरी पर हमला या धक्का दिए जाने पर
  • खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने पर
  • बहुत खतनाक खेल या हिंसक हो जाने पर
  • गंभीर और अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर
  • खेल भावना के प्रति विरुद्ध आचरण रखने पर

Conclusion – कबड्डी केवल ताकत या स्फूर्ति का खेल नहीं है, बल्कि इसमें माइंड गेम लगता है, इसमें रणनीति, गति और टीम वर्क का खेल है। यदि आप इनके नियमो को अच्छी तरह समझ लेते है, तो खेलना और देखना, दोनों रोमांचक लगने लग जाता है। चाहे आप कही से भी क्यों न हो, इनके मूल नियमों को जानना, कबड्डी में रूचि रखने वाले लोगो को इनके बेसिक नियम जानना बहुत आवश्यक है। कबड्डी के नियमो को और अधिक जानने के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट – https://www.indiankabaddi.org/ पर जा सकते हैं। यहाँ आपको सभी प्रकार की जानकारी मिल सकती है।

खेलते रहिये ! देखते रहिये !
~ आपका अपना ~
Cg Kabaddi Adda

Leave a Comment